फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय एकता की सरकार के प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय से मांग की है कि ज़ायोनियों के हमले की रोकथाम की जाए।
रामी हमदल्लाह ने फ़िलिस्तीन में तुर्की के वाणिज्य राजदूत मुस्तफ़ा सीरन्कश से भेंट में तुर्की और विश्व के समस्त देशों से मांग की है कि वे पश्चिमी तट और ग़ज़्ज़ा पट्टी पर फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी शासन के हमलों को रुकवाने का प्रयास करें। फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय एकता की सरकार के प्रधानमंत्री ने फ़िलिस्तीनी बच्चों पर होने वाले अपराधों पर न्यायिक कार्यवाही करने पर भी बल दिया।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी सैनिकों ने तीन इस्राईली नागरिकों के लापता होने के बहाने पश्चिमी तट और ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमलों में वृद्धि कर दी है जिसके दौरान कई फ़िलिस्तीनी शहीद और दर्जनों घायल हो चुके हैं।
3 जुलाई 2014 - 09:10
समाचार कोड: 621022
फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय एकता की सरकार के प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय से मांग की है कि ज़ायोनियों के हमले की रोकथाम की जाए।